Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

नशे के खिलाफ काम करने का संकल्प लिया

नई टिहरी

नशे को हतोत्साहित करने के मकसद टिहरी पुलिस ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें विधायक किशोर उपाध्याय भी शामिल हुए। टिहरी विधायक उपाध्याय ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इसके लिए पुलिस के साथ समाज का जागरूक तबका अभियान चलाकर नशे के खिलाफ काम करें। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि नशे को लेकर आज जागरूकता की जरूरत है। पुलिस को इसके लिये आम लोगों के सहयोग की जरूरत होती है। इस मौके पर पुलिस के साथ ही विभिन्न सामाजिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।