फीफा की सभी मांगे केंद्र ने मानी
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने कोर्ट में आवेदन दिया है। जिसमें फीफा की सभी मांगें मानने की बात कही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर प्रतिबंध के मामले में सुप्रीम कोर्ट मे चल रही अहम सुनवाई के बीच,केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।
अक्टूबर माह में होने वाले 17 वुमेंस वर्ल्ड कप को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है। 15 अगस्त को तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने अपने आवेदन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के कार्यकाल को समाप्त करने तथा पूर्व खिलाड़ियों को वोट डालने के फैसले को वापस लेने की बात स्वीकार कर ली है।
