तीन बिहारी सांसद बनेंगे रामलीला के किरदार
अयोध्या
भगवान राम की नगरी अयोध्या में 5 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। सरयू तट पर रामलीला के लिए रविवार को भूमि पूजन संपन्न हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के 3 सांसद रामलीला के किरदार होंगे।सांसद दिनेश लाल यादव, निरहुआ (लक्ष्मण) की भूमिका में होंगे।मनोज तिवारी (परशुराम) का अभिनय करेंगे। रवि किशन (केवट राज) की भूमिका मैं रहेंगे। 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला का शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक लाइव टेलीकास्ट होगा।
इस रामलीला में बॉलीवुड के कई कलाकारों की धूम रहेगी। प्रमुख कलाकारों में बिंदु दारा सिंह (हनुमान) की भूमिका में, गजेंद्र चौहान (राजा जनक) शाहबाज खान (रावण) गूफी पेंटल (नारद) गिरजा शंकर (दशरथ) उपासना सिंह (केकई) दीक्षा रैना (सीता) राहुल भूचर (राम) की भूमिका का अभिनय करेंगे।
