मुख्य समाचारराज्यों से

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुद्रा में व्यापार की अनुमति के अधिकार बैंक को

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने बैंकों से कहा है,अंतरराष्ट्रीय सोदे रुपए में करने का फैसला बैंक अपने स्तर पर करें।बैंक अपनी व्यवसायिक समझ के अनुसार स्वयं निर्णय लें। रूस की कंपनियों द्वारा भारतीय मुद्रा में लेनदेन किए जाने के मामले में, केंद्र सरकार ने रुपए के लेनदेन की अब सारी जिम्मेदारी बैंकों के ऊपर छोड़ दी है।
रिजर्व बैंक ने आशंका व्यक्त की थी, पश्चिमी देश भारतीय मुद्रा, ष्रुपएष् में भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने स्वयं कोई निर्णय ना लेकर बैंकों को अधिकार दे दिया है।बैंक जोखिम के आधार पर खुद ही निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे। केंद्रसरकार द्वारा इसी तरह का निर्णय कच्चे तेल के आयात के लिए भी लिया है। निजी कंपनियां रूस से कच्चा तेल आयात कर रही हैं। बाहर के देशों में भी बेच रही हैं। इस रणनीति के पीछे केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही से बचना चाहता है।