मुख्य समाचारराज्यों से

भारत में 3 साल में 3 गुना ई वेस्ट

नई दिल्ली

ई वेस्ट पैदा करने के मामले में, भारत दुनिया का तीसरे नंबर का देश हो गया है। पिछले 3 साल में 3 गुना ज्यादा ई वेस्ट भारत में पैदा हो रहा है। भारत में हर व्यक्ति 2।4 किलो ई वेस्ट पैदा कर रहा है। अमेरिका और चीन ही भारत से आगे हैं।
भारत ने अपनी ई वेस्ट रीसाइकलिंग क्षमता को भी 3 साल में 3 गुना बढ़ाया है। भारत में 2759 ई वेस्ट कलेक्शन सेंटर हैं। 468 सेंटर में रि-साईकिल करने की सुविधा है।
भारत में करीब 25 करोड़ मोबाइल फोन ई वेस्ट में प्रतिवर्ष बदल जाते हैं। कंप्यूटर, मोबाइल चार्जर भी बड़ा ई वेस्ट पैदा करते हैं।
ई वेस्ट को जलाने पर कॉपर एलुमिनियम और लेड जैसे खतरनाक मेटल हवा में घुल जाते हैं।जिसके कारण कैंसर और डीएनए बदलने जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।