महाराणा प्रताप के वंशज हैं मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली
गुजरात आम पार्टी के नेता इसूदान गढवी ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वंशज बताया है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा महाराणा प्रताप के वंशज को झूठे आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है।गुजरात के 5000 से अधिक राजपूत युवाओं कोआम आदमी पार्टी में शामिल होने की बात भी उन्होंने पोस्ट में कही।
इसके पहले सांसद और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी मनीष सिसोदिया को महाराणा प्रताप का वंशज बताकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला बोला था।
आम आदमी पार्टी जिस तरह से जाति और कुल के आधार पर राजपूतों की सहानुभूति लेने की कोशिश की है।उससे आम आदमी पार्टी भी अब जाति और समुदाय के वोट पाने के लिए जातीय राजनीति करने लगी है। महाराणा प्रताप का वंशज बताकर गुजरात के राजपूतों की सहानुभूति और एकजुट करने का आम आदमी पार्टी की नई रणनीति सामने आई हैं।
