उत्तराखण्ड

पुरानी गंगनहर से मिले मगरमच्छ के 12 बच्चे

रुडकी

धनौरी में काफी समय से पुरानी गंगनहर में मगरमच्छ देखे जा रहे थे। शनिवार को धनौरी में सुबह के समय सिंचाई विभाग की कालोनी के समीप मगरमच्छ के 12 बच्चे और 4 अंडे मिलने से हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के अंडे और बच्चों को रेस्क्यू कर चिडिय़ापुर सेंटर भिजवा दिया। पुरानी गंगनहर में काफी संख्या में मगरमच्छ होने की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रुडक़ी रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि मगरमच्छ के 12 बच्चे और 4 अंडे पुरानी गंगनहर धनौरी से मिले हैं। जिनको चिडिय़ापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। सिंचाई विभाग से गंगनहर के इस स्थान की साफ सफाई कराने के लिए कहा गया है। साफ सफाई होने के बाद गंगनहर से मगरमच्छों को पकडऩे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।