उत्तराखण्ड

छह लोगों का चालान

रुडकी

थाना क्षेत्र के गांव में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की है। गांव बूढ़पुर नूरपुर निवासी रविंद्र ने तहरीर देकर बताया कि गांव के सत्येंद्र से मकान खरीदा था। मकान खाली करने को कहा गया तो सत्येंद्र व उसकी पत्नी ने मकान खाली करने से साफ मना कर दिया। इससे दोनों पक्षों मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बूढ़पुर नूरपुर गांव निवासी राजवती, सरोज, रितु, रुकमेश तोमर, तेजपाल और सतेंद्र पाल का शांतिभंग चालान किया है।