उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

खराब मौसम के कारण पांच ट्रेन रद्द कई लेट भी चली

रुड़की

खराब मौसम के चलते लक्सर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बुधवार को भी प्रभावित रहा। जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, बांद्रा से हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस और अमृतसर से बनमंखी जन सेवा एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रही। इसके साथ ही हावड़ा से देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 10 घंटे, हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 7:30 घंटे, नई दिल्ली से देहरादून 12017 शताब्दी एक्सप्रेस 2:30 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश से पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटे, सूबेदारगंज से देहरादून एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से स्टेशन पर आई।