उत्तराखण्डमुख्य समाचार

घर में घुसकर फोन चोरी किया

रुड़की

कस्बे के केशवनगर निवासी कार्तिक उर्फ अज्जू और अंकित सुबह चोरी के इरादे से पड़ोसी मांगेराम के घर में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर मांगेराम की पत्नी मिंटो की नींद खुली तो कमरे में रखा उसका मोबाइल फोन उठाकर भाग गए। मिंटो की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।