Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट कर दौड़ाया

रुड़की

बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। टीम ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। ऊर्जा निगम की टीम एसडीओ गुलशन बलोनी के साथ शुक्रवार दोपहर को ग्राम मुंडलाना में पहुंची। टीम ने गांव में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई ग्रामीण ऐसे मिले, जिनके पूर्व में ही बिजली कनेक्शन काटने के बाद उनके बिजली के मीटर उतारे दिए गए थे। फिर भी उनके घरों पर खंभे से सीधे केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। बिजली के कनेक्शन होने के बाद भी खंबे से सीधे केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।