उत्तराखण्डमुख्य समाचार

धूमधाम से मनाया स्कूल का रजत जयंती समारोह

पौड़ी

नगर पंचायत सतपुली के तहत हंस सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी में रविवार को रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। रविवार को जयंती समारोह का शुभांरभ मुख्य अतिथि भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुयश रावत, विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा व उद्योगपति त्रिलोक सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इसके बाद विद्यार्थियो द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की गयी । समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गढवाली, पंजाबी, गुजराती, नेपाली नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वही पलायन पर आधारित गढ़वाली नाटक व देशभक्ति पर आधारित नाटक की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस दौरान प्रबंधक बीपी बिजल्वाण ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल विगत तीन वर्षों से बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं । साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा प्रदेश ही नहीं देश में भी उच्च पदों में आशिसीन होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। मुख्य अतिथि सुयश रावत ने स्कूल द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने पर विद्यालय प्रबन्ध का उत्साहवर्धन कर धन्यवाद व्यक्त किया और निशुल्क शिक्षा व विद्यालय विकास हेतु एक लाख पचास हजार रुपए दान दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्कूल टॉपर अवार्ड से स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । समारोह में प्रधानाचार्य अंजली बिजल्वाण, वेद प्रकाश वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्या उम्मेद सिंह रावत, राय सिंह नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से कुलाशा ओर ज्योति द्वारा किया गया ।