उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बारिश से  रुड़की में कई जगह जलभराव

रुड़की। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में हुई तेज बारिश के कारण रुड़की में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासबात यह रही कि जहां पर नगर निगम ने पानी की निकासी को पंप लगाए हैं, वहां भी जलभराव हो गया। इससे लोग काफी दुखी नजर आए।
रुड़की में ऐसे कई स्थान हैं जहां थोड़ी सी बारिश होने पर ही जलभराव हो जाता है। इनमें पनियाला रोड, रेलवे स्टेशन के पास, शिवपुरम, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित अंडरपास, अशोक नगर आदि इलाके हैं। तेज बारिश के कारण इन सभी स्थानों पर पानी भर गया जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।