उत्तराखण्डमुख्य समाचार

इस मौसम में नेत्र रोग से भी रहें सावधान

रुड़की। इस समय डेंगू मलेरिया और अन्य तरह के बुखार सामने आ रहे हैं। हर रोज डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस मौसम में बुखार ही नहीं बल्कि आंखों को लेकर भी सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि बार-बार बदलते मौसम खासकर बारिश के कारण आंखों में एलर्जी जैसी समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि आंखों के प्रति सतर्क रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर आंखों में एलर्जी की बीमारी होती रहती है। इस समय ऐसी बीमारियों का अंतिम फेज चल रहा है लेकिन, लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है।