उत्तराखण्डमुख्य समाचार

तेज बारिश से कई जगह जलभराव

रुड़की। तेज बारिश से बीती रात शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पनियाला रोड, रेलवे स्टेशन के पास, शिवपुरम कालोनी, रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास, अशोक नगर ढंडेरा आदि कालोनियों में थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। बारिश से कृष्णानगर कॉलोनी के पास श्मशान घाट में कई फीट पानी भर गया। इससे श्मशान घाट तालाब की तरह नजर आया। इस वजह से यहां लाए गए शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। बाद में मालवीय चौक के पास मोक्षधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर अस्थियां चुनने आए लोगों को निराश भी लौटना पड़ा। शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव बना रहा।