राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दे सरकार
ऋषिकेश। राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने सहित अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने नगर निगम परिसर स्थित इंद्रमणि बडोनी हॉल में बैठक की। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य गठन के 23 वर्ष बाद भी उन्हें उनका हक नहीं मिल पाया है। राज्य आंदोलनकारियों के कड़े संघर्ष के बाद उत्तराखंड राज्य बन पाया है, बावजूद इसके राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने, छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने, भू कानून बनाने आदि मांगें उठाईं। इस दौरान बैठक में मेयर अनिता ममगाईं का जन्म दिन भी मनाया गया। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, गुलाब सिंह रावत, युद्धवीर सिंह चौहान, हुकम सिंह पोखरियाल, विशंभर दत्त डोभाल, बृजेश डोभाल, गोपाल धनाई, महादेव सिंह, हेमंत डंग, हरि सिंह नेगी, कुसुम लता शर्मा, उर्मिला डबराल, मुनि ध्यानी, सुशीला शर्मा, अंजू गैरोला, दर्शनी रावत, जया डोभाल, कमला पोखरियाल, सुशीला राणा, कमला रौतेला, रोशनी खरोला, जयंती नेगी, यशोदा नेगी, लक्ष्मी, राजेश शर्मा, पितांबर आदि रहे।
