उत्तराखण्डमुख्य समाचार

छात्र से मारपीट मामले में जांच जारी

रुड़की। घर के पास आठ-दस युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसके माथे पर नुकीली चीज से वार कर दिया। युवक का उपचार चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली के दुर्गा कॉलोनी निवासी रितिक एक छात्र है। उसकी जलालपुर के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद आठ-दुस युवक घर आए। रितिक को बुलाकर बाहर ले गए। मारपीट कर उसके माथे पर भालानुमा नुकीली चीज से वार कर दिया। वह घायल हो गया। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली के डे-अफसर बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।