बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
रुड़की। बाइक को चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लहबोली निवासी अजय ने तहरीर देकर बताया था कि गांव का ही एक आरोपी घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने र नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी को चोरी का मुकदमा दर्ज होने का पता चलते ही वह बाइक को पीड़ित के घर के बाहर ही छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि लहबोली गांव में घर के बाहर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी देवबंद तिराहे पर खड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम कलीम निवासी लहबोली बताया है। आरोपी एनडीपीएस व चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
