उत्तराखण्डमुख्य समाचार

राज्य आंदोलनकारी जेपी बडोनी का निधन

हरिद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के हरिद्वार जिलाध्यक्ष जेपी बडोनी के निधन से राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर है। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार दोपहर को कनखल निवासी जेपी बडोनी का निधन हो गया। जेपी बडोनी ने राज्य निर्माण की लड़ाई में अग्रिम भूमिका निभाई थी। समिति के प्रवक्ता भीम सेन रावत ने बताया कि जेपी बडोनी हरिद्वार के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों में शुमार थे। जेपी बडोनी उत्तराखंड परिवहन निगम एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष, पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष भी रहे। जेपी बडोनी का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर के बाद कनखल स्थित श्मशान घाट में किया जाना सम्भावित है। उनके निधन पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र रावत, संयोजक राजेंद्र रावत, आनंद सिंह नेगी, महेश गौड़, आरएस मनराल, राजेश गुप्ता, नत्थी लाल जुयाल, भीम सेन रावत, विनोद डंड्रियाल, विजय भंडारी, दलबीर पोखरियाल, धर्मपाल भारती, नरेंद्र गोसाई, विष्णु दत्त सेमवाल, सुंदर सिंह मनवाल, सूर्यकांत भट्ट, उमाशंकर वशिष्ट आदि ने शोक प्रकट किया है।