उत्तराखण्डमुख्य समाचार

विवादित पोस्ट करने वाले युवकों पर मुकदमा

रुड़की।  सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट होने के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के कुछ लोग रविवार देररात को कलियर थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि दो युवकों ने एक विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धर्म बारे में गलत और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो को सुनने के बाद लोगों की धार्मिक भावनाएं आहात हुई हैं। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी की तहरीर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले सौरभ उर्फ अमित निवासी हद्दीपुर और शिवांग कश्यप निवासी नागल पलुनी थाना पिरान कलियर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।