उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

रुड़की।  कलियर पीपल चौक के पास खड़ी बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि कलियर के महमूदपुर निवासी सरवर की शुक्रवार को पीपल चौक पर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी थी। एसआई प्रदीप राठौर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने बइाक चोरी करना कबूल किया। दोनों की निशानदेही पर कलियर जवाइंखेड़ा के पास एक बाग से मोटर साइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी कुर्बान उर्फ पंगा और सादाब उर्फ सद्दू निवासी कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।