उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ज्वालापुर विधायक ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा

हरिद्वार। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से देहात क्षेत्र में भी जलभराव हो गया है। ग्रामीणों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालापुर विधानसभा अंतर्गत खादर क्षेत्र के कई गांव में सोलानी नदी और पथरी रोह का पानी घुस गया। ग्राम रनसुरा, गढ़ी संघीपुर, बोडाहेड़ी और आसपास के ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक रवि बहादुर ने क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों को समस्या के निराकरण का आदेश दिए। इस अवसर पर यासीन प्रधान, नोमान अली, मोहकम प्रधान, अनीश अहमद, आलम, जुल्फिकार प्रधान, फरमान अली, सुलेमान, शाहरुख, फुरकान, जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।