जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र
हरिद्वार। शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव से शहर में बंद पड़े नालों, कॉलोनियों में नालियों को खुलवाने के लिए नगर निगम और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। साथ ही शहर के गिरासू भवनों पर कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भूदेव शर्मा, अनिल कुमार, एसएन तिवारी, सोनू चौधरी, गौरव गोतम, मनोज ठाकुर, गणेश शर्मा आदि शामिल रहे।
