एनएसएस शिविरार्थियों ने किया सफाई के प्रति जागरूक
अल्मोड़ा
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर जारी है। विशेष शिविर के दूसरे दिन शिविरार्थियों को विभिन्न योगाभ्यास की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वयं सेवियों के अहिल्या ग्रुप ने बौद्धिक सत्र में मुस्कान एवं पर्यावरण विषय पर प्रकाश डाला। इसके अलावा शिविरार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए शिविर स्थल के आसपास सफाई की। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं शिविरार्थियों के बीच नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा ने की। यहां तरुण तिवारी, आकांक्षा, सरफराज आलम, मदन सिंह, देवकी रहे।
