कार बाइक की भिड़ंत में दो घायल
रुड़की
नारसन-झबरेड़ा मार्ग पर टिकोला कलां के पास कार और बाइक की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। गुरुवार की शाम नारसन-झबरेड़ा मार्ग पर टिकोला कलां गांव के पास एक कार और बाइक नारसन की तरफ से सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में भिड़ गए। इसके बाद कार सड़क के पास बनी खाई में जा गिरी और बाइक सवार सड़क पर गिर गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
