उत्तराखण्डमुख्य समाचार

शहीद दिवस पर 130 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

रुड़की

समर्पण जन कल्याण संगठन ने आर्य उपवन रुड़की में 24वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। हर साल शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। रक्तदान शिविर 130 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर प्रभारी सचिन पंडित, संदीप गोयल एवं अरुण कोहली ने बताया कि इस शिविर में ना सिर्फ नगर बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। संस्था अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में कई लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।शिविर में मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, पुलिस अधीक्षक देहात एसके सिंह, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. सुरेंद्र कौशिक डॉ. प्रवीण गोठी, डॉ. अजय पंवार, संजय अरोड़ा, नगर महापौर गौरव गोयल, विकास त्यागी, चैरब जैन, डॉ. रजत सैनी, पवन कश्यप, अंजुम, विरेंद्र रावत, अफजल, बिट्टू, सन्नी, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, शशिकांत अग्रवाल, संदीप गोयल, संदीप यादव, मुकेश धीमान, नवीन त्यागी, राकेश गर्ग, सुधांशु वत्स, गजेंद्र शर्मा, श्रवण सैनी, संजीव सैनी, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।