आउटसोर्स पर तैनात सफाई कर्मियों को नहीं मिला 3माह से वेतन, हड़ताल की चेतावनी
हरिद्वार। जिला, जिला महिला और मेला अस्पताल में आउटसोर्स पर तैनात करीब पचास सफाई कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखकर आंदोलन की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर 27 जुलाई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी पत्र के माध्यम से दी है। इन तीनों अस्पताल में काम करने वाले करीब 50 सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार ने तीन माह से वेतन नहीं दिया है। वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ठेकेदार अजय सैनी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने भुगतान कर दिया है। आज कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा।
