उत्तराखण्डमुख्य समाचार

स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

हरिद्वार। स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, यूरिन एनालिसिस, हेमोग्लोबिन, ईसीजी, आंख और ऑक्सीजन आदि की जांच निशुल्क की गई। शिविर में 106 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण का लाभ उठाया। ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में डॉ. वसीम अहमद, संगीता, मौ.जुनैद आलम, सुनिधि वर्मा का सहयोग रहा।