उत्तराखण्डमुख्य समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता

रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की है। लंढौरा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। बताया कि 23 फरवरी को वह प्रतिदिन की भांति स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह स्कूल से घर नहीं पहुंची। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की सभी संभावित स्थानों रिश्तेदारों तथा उसके सहपाठियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन छात्रा का कहीं कोई अता पता नहीं लग पाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की है।