कल मिलेगा साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियों को ‘‘भारत कोकिला सरोजनी नायडू सम्मान’’
देहरादून,
श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखण्ड की जानी मानी साहित्यकार ‘‘अंशी कमल’’ को लखनऊ में आगामी 26 फरवरी को भारतीय गौरव साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान गोरखपुर एवं काव्यात्मक आभूषण अभिव्यक्ति मंच लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियों को ‘‘भारत कोकिला सरोजनी नायडू सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। यहां मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मीडिया भवन में 26 फरवरी को पद्मश्री विद्याबिंदु की अध्यक्षता अलका गुप्ता प्रियदर्शनी और डॉक्टर सरिता सिंह गोरखपुर के संयुक्त प्रयासों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के आईएएस और अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि शायर अखिलेश मिश्रा करेंगे। इस अवसर पर लखनऊ हिंदी संस्थान डॉ अमिता दुबे के हाथों प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर से गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, शायरा शोभा त्रिपाठी लखनऊ से शिरकत करेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखण्ड की जानी मानी साहित्यकार ‘‘अंशी कमल’’ के साथ-साथ मुख्य रूप से हेमलता शर्मा भोली बेन मध्य प्रदेश, प्रीति मिश्रा गोरखपुर, साधना लखनवी, प्रोफेसर विभा प्रकाश लखनऊ, अनामिका मिश्रा रायपुर, प्रिया अवस्थी शर्मा शब्दिता मध्य प्रदेश, रीमा सिन्हा का बिहार से चयन किया गया है।
