उत्तराखण्ड

ए प्लस स्टूडियो का स्थापना दिवस कल, 100 से अधिक कलाकार होंगे सम्मानित

देहरादून,

ए प्लस स्टूडियो के संस्थापक रणजीत सिंह पिछले 27 साल से उत्तराखंड की संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में ए प्लस के नाम से स्टूडियो खोला और पिछले चार साल में अभी तक लगभग 100 गाने गरीब लोक कलाकारों के निःशुल्क रिकॉर्ड कर चुके हैं। ए प्लस स्टूडियो हर साल अपनी वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड के पारंपरिक गीत एवं वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति करता है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम 26 फरवरी को 2.30 से 5.30 तक आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में किया जायेगा। इस अवसर पर कई कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम में 40 से 50 कलाकारों को सम्मानित किया जाता है लेकिन इस बार 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ए प्लस स्टूडियो में अभी तक जिन जिन गायकों की रिकॉर्डिंग हुई है और उनमें गढ़ रतन नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, किशन महिपाल, गजेंद्र राणा, वीरेंद्र राजपूत, दीवान कंडवाल, प्रहलाद मेहरा, मीना राणा, नैन नाथ रावल, सुरेश प्रसाद, सुरीला माया उपाध्याय, अनुराधा निराला, इंदर आर्य,सौरभ मैथानी, दर्शन फरस्वान, कल्पना चौहान, फौजी ललित मोहन जोशी, प्रकाश बिष्ट, बसंती बिष्ट, रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर, गोविंद अधिकारी, जितेंद्र तोमक्याल, हेमा ध्यानी, रेशमा शाह, कैलाश कुमार, राकेश खंडवाल इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग एक हजार गीतों में वह अपना संगीत दे चुके हैं, उन्होंने बताया कि ए प्लस स्टूडियो का मुख्य मकसद है अपनी उत्तराखंड की पारंपरिक गायन शैली एवं वादन शैली को बचाए रखना है। इस बार मुख्य अतिथि के रूप में सुबोध उनियाल वन मंत्री उत्तराखंड होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि होंगे अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण विशिष्ट अतिथि होंगे।