जिपं अध्यक्ष ने किया सड़कों का शुभारंभ
हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा व पदार्था में जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर सड़कों का शुभारम्भ किया। सड़क जिलापंचायत निधि से बनवाई गई है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। गुरुवार को हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और जिला पंचायत सदस्य दर्शना ने गांव धनपुरा व पदार्था में फीता काटकर सड़कों का शुभारम्भ किया है। ग्रामीण गोपी, मुंसी, शाहिद, रामकुमार, दिलशाद, जीशान, गुलशन अंसारी, बबलू, सुनील, शमशाद, रहमान, रवि, निशार अहमद, कुलदीप सिंह, भविर सिंह, मांगेराम, साजिद अली, कुर्बान ने कहा कि मुख्य सड़कों का निर्माण होने से लोगों की दिक्कत कम होगी।
