शीतल व विक्रांत बंधे शादी के बंधन मंे
विक्रांत मैसी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल शादी के मंडप में बैठे हुए दिख रहे हैं। एक के बाद एक कुल चार तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विक्रांत दूल्हा बने शीतल के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तो उन्हें घोड़ी पर भी बैठे हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि मिर्जापुर के बबलू पंडित आंखों पर चश्मा लगाए किस स्वैग के साथ अपनी दुल्हनिया लेने निकले हैं। वायरल हो रही फोटोज में आप शीतल ठाकुर को लाल जोड़ा पहने हुए देख सकते हैं। लाल जोड़े में शीतल किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं व्हाइट शेरवानी में विक्रांत राजकुमार की तरह लग रहे हैं। इन वेडिंग फोटोज के सामने आने के बाद फैन्स ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है। बीते 14 फरवरी को विक्रांत ने शीतल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। (हिफी)
