त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह: जसविन्दर सिंह
हरिद्वार
श्री देवपुरा आश्रम ट्रस्ट में ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह त्याग मूर्ति महाराज की तीसरी पुण्य तिथि पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वामी देवा सिंह, प्रेमसिंह, गुरुचरण सिंह, मोहन सिंह, महंत किशन सिंह, महंत लाल सिंह, संत मनमोहन सिंह, संत प्रधान सिंह, मनमोहन सिंह, संत प्रधान सिंह आदि गुरुजनों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आश्रम के महंत गुरमीत सिंह के सानिध्य में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह त्याग मूर्ति अपने नाम के रूप ही त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनका पूरा जीवन सनातन धर्म संस्कृति को अनुरूप रहा। सभी को उनके आदर्शपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए।
