जोशीमठ के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर राहत-बचाव व पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन असुरक्षित हो चुके मकानों से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ साथ क्षति के आंकलन की कार्यवाही करें। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रत्याशी अनुकृति गुसांई, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, नवनीत सती सहित ब्लॉक, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
