उत्तराखण्डमुख्य समाचार

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम से मांगा 15 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश

देहरादून

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुधा शर्मा के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय जाकर जिलाधिकारी सोनिका से मुलाकात की। इस अवसर पर 15 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश की मांग की। इस अवसर पर उन्हांेने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया कि हमारे जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी की आख्या मांगी है। आज शाम तक या कल तक जिला कार्यक्रम अधिकारी अपनी आख्या प्रस्तुत कर देंगे। इस अवसर पर प्रार्थना पत्र में कहा गया कि पूर्व में आंगनवाडी केन्द्रों में शीतकालीन अवकाश की मांग की गई थी लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि आंगनवाडी केन्द्रों में बच्चे ढाई से पांच साल तक की आयु के बच्चे अध्ययनरत होते हैं और वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीत लहर चल रही है जिसके कारण बच्चों के बीमार होने की संभावना बनी रहती है और सरकारी स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनवाडी केन्द्रां में ग्रीष्मकालीन अवकाश भीषण गर्मी से बचने के लिए दिया गया था और उसी की भांति बच्चों को सर्दियों के कुप्रभाव से बचाने के लिए एवं बच्चों को कोविड 19 संभावित लहर के मंडराते खतरे के सुरक्षा दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों में शीतकालीन अवकाश दिया जाये।