उत्तराखण्डमुख्य समाचार

भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई

देहरादून

उत्तराखंड विश्वकर्मा कामगार समिति चंदन नगर स्थित कार्यालय में आज विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद पूजा अर्चना की। स्मरण रहे कि 17 सितम्बर माह को भगवान विश्वकर्मा की पूजा होती है और दीपावली के एक दिन बाद उनकी जयंती मनाई जाती है। बीते मंगलवार को सूर्यग्रहण होने के बाद अगले दिन मनाई गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और प्रभात डंडरियाल ने भगवान विश्वकर्मा से यही दुआ की कि प्रदेश में खुशहाली रहे और राज्य के साथ ही देश का चंद्रमुखी विकास तथा प्रदेश कोरोना वायरस और डेंगू से मुक्त रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र धीमान, आरिफ हुसैन वारसी, प्रभात डडंरियाल, प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल, नवनीत गुसांई, अरुण खरवंदा सुनील,राजकरण (पिंटू), इलियास, आलम आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।