उत्तराखण्ड

आरिफ अली को मिली एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी

देहरादून,

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए डोईवाला निवासी आरिफ अली को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया है। जिससे डोईवाला में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली ने कहा कि भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का कार्य कर रही है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए सड़कों पर है, और सरकार में बैठे लोग अपने सगे संबंधियों को सरकारी नौकरियां लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आज उत्तराखंड में नौकरियां कई कई लाख में बेचने का काम कर रहे हैं। आरिफ ने कहा कि उत्तराखंड के छात्र छात्राओं की आवाज हम देश के कोने कोने तक पहुंचने का काम करेंगे, और आने वाले महासंघ एवं छात्रसंघ के चुनाव में सभी महाविद्यालय में एनएसयूआई का परचम लहराएगा। वहीं उन्होंने इस जिम्मेदारी को बड़ा बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह छात्रों के हितों की रक्षा के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि यह डोईवाला वासियों के लिए खुशी की बात है कि इस क्षेत्र के युवा को एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। इससे उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुँचेगी, और निश्चित तौर पर छात्रों को उसका लाभ भी मिलेगा।