बेरोजगारों के सचिवालय कूच को कांग्रेस ने दिया समर्थन
देहरादून
यूकेएसएसएसी भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से किये जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगारों के सचिवालय कूच में कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। इस दौरान अपार युवा सड़कों पर उमड़े। वहीं बेरोजगारों के समर्थन में कांग्रेसजन भी सड़कों पर उतरे और अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि उŲाराखंड घोटालों का įदेश बन गया है। राज्य निर्माण की मूल भावना को कुचलने का कार्य प्रदेश सररकार कर रही है युवा बेरोजगार आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है įदेश का नौजवान अपने भविष्य के įति चिंतित है। इस अवसर पर त्रिलोक सजवान ने कहा कि पिछले छह वर्षो से सरकारी विभागों में कोई नियुक्ति नही हुई और अब भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं। इस अवसर पर कांग्रेस के įदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने कहा कि घोटालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सके। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।
