उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पुण्य तिथि पर ज्योति बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून

उत्तरप्रदेश के जमाने में देहरादून की राजनीति में व सामाजिक क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान रखने वाले देहरादून की नगरपालिका के कई बार सदस्य रहे व उटरराखण्ड राज्य के लिए गठित संयुक्त संघर्ष समिति के नगर अध्यक्ष रहे ज्योति बहुगुणा की 16 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आज įदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने उनके निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर धस्माना ने स्वर्गीय ज्योति बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ज्योति बहुगुणा सŲार के दशक से राज्य निर्माण तक देहरादून की राजनीति के अभिन्न हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि नगरपलिका देहरादून के सदस्य से लेकर लोकदल के नगर अध्यक्ष व उŲाराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के नगर अध्यक्ष के पदों को सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि उŲाराखंड राज्य निर्माण के लिए वह अनेक बार जेल गए व आंदोलन में उनकी राज्य निर्माण तक सक्रिय भूमिका रही, लेकिन राज्य निर्माण के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया और 07 सितंबर 2006 को उनका देहावसान हो गया। इस अवसर पर राजेन्द्र बहुगुणा, संजय कुमार, संपूर्णानंद परिपूर्णानंद, राजीव įजापति आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।