बिना पढ़े और बिना समझे बयानबाजी कर रहे प्रदेश कांग्रेस के नेताः भाजपा
देहरादून
भाजपा प्रदेश प्रव७ा विपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के तमाम नेता अज्ञानतापूर्ण बयान दे रहे हैं। कैंथोला ने कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस के नेता बिना पढ़े बिना समझे बयानबाजी कर रहे हैं। कैंथोला ने कांग्रेस के नेताओं को ज्ञान अर्जन करने की सलाह भी दी है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न मसलों पर जांच चल रही है व जांच कमेटी जो अपना काम बखूबी कर रही हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टलिंरेंस की नीति पर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहसिक कदम उठाते हुए विभिन्न मसलों पर जांच के आदेश दिए हैं एवं जा°च में जितने भी दोषी थे उनको सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को बिल्कुल भी नहीं बख्शेगी, लेकिन विपक्षी दल के नेता अज्ञानता पूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं। जिस कार्य में मुख्यमंत्रियों का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता है, इनके बयानवीर जनता में भ्रम फैलाने व बयान देने की होड़ के लिए बयानबाजी कर रहे हैं, उनको सलाह है कि व पहले विधायिका और कार्यपालिका के अधिकारों एवं उनके कार्य करने के दायरे के बारे में पढ़ लिख लें। इस अवसर पर कैंथोला ने कहा कि उŸाराखंड की जनता सब समझती व जानती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम नेता आज व उनके र्केंीीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व अज्ञान पूर्ण बयान एवं कं∂यूज करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। इस अवसर पर कैंथोला ने कहा कि उनके युवराज आटा को लीटर में नापने का फार्मूला लेकर के आते हैं। यहां के प्रदेश के नेता कार्यपालिका एवं विधायिका में भी फर्क नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपना ज्ञान दुरुस्त करते हुए अपने सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं कार्यों पर भी नजर डालनी चाहिए जो व्य७ि सरकार बचाने के लिए आंखें बंद करने की बात करता हो और उनके राज में कारागार के बाहर बदमाश गोलियां चलाकर चले जाते हो।
