उत्तराखण्डमुख्य समाचार

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हुई गोष्ठी

अल्मोड़ा

नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एंटी ड्रग सेल की ओर से राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आरए सिंह और मुख्य अतिथि गोविंद गोपाल ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नशा शरीर और आत्मा दोनों का नाश करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समाज को नशा मुक्त करने में सहयोग की अपील भी की। नशे से होने वाले दुष्प्रभाओं की भी जानकारी दी। कहा कि नशे ने समाज के हर स्तर और हर वर्ग को बड़ी बुरी तरह से प्रभावित किया है। साथ ही साथ सांस्कृतिक विकास को बाधित किया है। संचालन प्रो. राजीव कुमार सक्सेना ने किया।