जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
देहरादून
जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश के 26 उप निरीक्षक स्तरीय थानों को निरीक्षक स्तरीय थानों में तब्दील कराने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सचिव, गृह को तत्काल पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि प्रदेश के 160 थानों में से 1 व 6 थाने उप निरीक्षक स्तरीय हैं तथा 54 थाने वर्तमान में निरीक्षक स्तरीय हैं। जनपद देहरादून व ≈धम सिंह नगर के 5-5, हरिद्वार के 6, चमोली, नैनीताल व जीआरपी के 2-2, चंपावत, पौड़ी व टिहरी के 1-1 थाने का उच्चीकरण होने से पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर इसके अतिरि७ पुलिस कर्मियों की पदोन्नति भी हो सकेगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद थे।
