Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन

चमोली

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बदरीनाथ पहुंचे महेंद्र भट्ट ने भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना कर दर्शन किये। उनके बदरीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ने बदरीनाथ के बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर में दर्शन किये। बामणी गांव में ग्रामीणों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बद्रीनाथ में पंडा पंचायत की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में पहुंचे। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बामणी गांव के दिनेश पंवार, जगदीश पंवार , मनदीप भंडारी, सुधीर मेहता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, व्यापारी मौजूद रहे।