राज्यों से

युवक ने पेड पर लगाई फॉंसी

 

भोपाल…….

राजधानी के अयोध्या थाना इलाके मे स्थित बायपास पर सुबह तडके मार्निंग वॉक कर रहे वृद्ध को जहॉ अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उन्हे मौत की नींद सुला दिया वहीं गुनगा इलाके में युवक ने पेड़ पर लटक का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनो मामलो में संबधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय मुकेश प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद निवासी राजीव नगर बी.एच.ई.एल में एक ठेकेदार के पास प्रायवेट नौकरी करते थे। बताया गया है कि वो रोजाना मार्किंग वॉक के लिये जाया करते थेपर । बीती सुबह लगभग 6 बजे भी वो वॉक पर गये थे, इसी दौरान टनाटन ढाबे के पास उन्हें अज्ञात कार चालक ने जोदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे मे उन्हे गंभीर चोंटे आई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने उन्हें तुरंत ही उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान जुटाने के लिए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु कर दिया है। इधर गुनगा पुलिस ने बताया कि राव कुशवाह पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाह (32) निवासी ग्राम धसान मजदूरी करता था। बीती शाम को उसने घर के पास लगे एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल खुदकूशी के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौंपतै हुए जॉच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।