उत्तराखण्ड

जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ मिलने से मरीजों को मिली राहत

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में नियुक्त चर्म रोग विशेषज्ञ ने मंगलवार को ओपीडी में मरीजों का उपचार किया। पहली बार जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ मिलने से मरीजों ने भी राहत की सांस ली। पहले दिन ही करीब 35 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार को पहुंचे। दरअसल, अल्मोड़ा डीएच समेत जिले भर के किसी भी सरकारी अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं थी। जिस वजह से जिले भर के मरीजों को इलाज के लिए हल्द्वानी और अन्य महानगरों की दौड़ लगानी पड़ रहीं थी। इससे मरीजों को समय के साथ अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ रही थी। लेकिन इधर बीते दिनों नियुक्ति लेने के बाद चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। जिससे मरीजों को राहत मिली।