उत्तराखण्ड

पुलिस ने 40 वाहनों का काटा चालान, छह सीज

काशीपुर

पुलिस ने अभियान चलाकर 40 वाहनों का चालान कर छह वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने ओवर लोड डंपर, रेट्रो साइलेंसर, तीन सवारी तथा कागजात न होने पर 40 वाहनों का चालान किया। साथ ही 16 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला।