भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पुनः नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बने इंतजार हुसैन का भव्य स्वागत
देहरादून
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पुनः नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन की पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रईस अंसारी ने बताया कि इंतजार हुसैन ने मोर्चे को बहुत तेजी के साथ आगे बढाया है और संगठन ने इसी लगन को देखते हुए उन्हें आगे भी कार्य करने का मौका दिया है। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी अनीश गौड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा युसूफ मलिक इसरार अल्वी, रईस अंसारी आदि मौजूद रहे।
