उत्तराखण्ड

बिजली चोरी में पांच पर केस दर्ज

रुडक़ी

बेहडेकी सैदाबाद बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता जंबल सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम लाठरदेवा हूण पहुंची तो कुछ लोग बिजली पोल पर घरेलू उपयोग के लिए सीधे केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी जिनको मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गांव निवासी अजय, पप्पल, सुशील, मुकेश व सुरेश के खिलाफ झबरेड़ा थाने में तहरीरदी। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम जेई की तहरीर के आधार पर उक्त पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में उपखंड अधिकारी विनीत गुप्ता,अवर अभियंता जंबल सिंह, लाइनमैन प्रमिल, सर्वेश, मुकेश मौजूद रहे।