शहीद स्मारक भवन प्रांगण में किया पौधारोपण
रुड़की।
आजादी महोत्सव कार्यक्रम को लेकर कुंजा बहादुरपुर गांव में शहीद स्मारक भवन प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणों को 300 राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए। कुंजा बहादुरपुर में राजा विजय सिंह शहीद स्मारक प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवानपुर के बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज और बीईओ संजीव जोशी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार पौधे लगाए। स्वर्गीय राजा विजय सिंह व अन्य शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी, शिव कुमार चौधरी, धर्मपाल सिंह, अनिल, सुशील, पवन आदि मौजूद रहे।
